Showing posts with label RPSC NEWS 2020. Show all posts
Showing posts with label RPSC NEWS 2020. Show all posts

Saturday, 11 January 2020

11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण क्षण


❉ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👇

1325 - आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।
1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।
1613 - मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।
1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
1709 - कोले सिबर का प्ले "राइवल फूल्स" का लंदन में प्रीमियर किया गया।
1753 - स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।
1759 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई।
1775 - फ्रांसिस साल्वाडोर अमेरिका में कार्यालय के लिए चुने गए पहले ज्यूली बने।
1779 - चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने।
1787 - विलियम हर्शल ने तीतनिया और ओबर्नोन, यूरेनस के दो चंद्रमाओं का पता लगाया।
1805 - अमेरिका के मिशिगन राज्य का गठन हुआ।
1849 - एलिजाबेथ ब्लैकवेल अमेरिका में चिकित्सा डिग्री की हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।
1866 - इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से लगभग 220 लोगों की मौत हुई।
1879 - दक्षिण अफ्रीका के जुलु समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की।
1922 - डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।
1923 - प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।
1942 - जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
1943 - ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।
1945 - यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।
1955 - भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
1962 - पेरू के उत्तर पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान और चट्टान खिसकने से लगभग 2,000 लोगों की मौत हुई।
1966 - रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।
1970 - अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।
1972 - पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना और बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।
1973 - बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
1988 - तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।
1991 - अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर को इराक पर हमले की इजाजत दी।
1993 - सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।
1995 - कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।
1995 - सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।
1998 - अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।
1998 - लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।
1999 - शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
2002 - पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी।
2002 - ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।
2004 - अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।
2005 - यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।
2005 - रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।
2006 - ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।
2008 - कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।
2008 - संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।
2009 - आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।
2009 - 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।
2009 - अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।
2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
2010 - भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है। इनमें आतंकवाद निरोधी सहयोग को बढ़ाने के लिए तीन सुरक्षा समझौते शामिल हैं।
2010 - दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।
2015 - कोलिंदा ग्रबर किटरोविक क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।
2019 - केन्‍द्र और छह राज्‍यों ने रेणुकाजी बांध बहुद्देश्‍यीय परियोजना के निर्माण के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
2019 - सीबीआई की एक अदालत ने पत्रकार राम चंदर छत्रपति हत्‍या मामले में गुरमीत राम रहीम और अन्‍य तीन को दोषी करार दिया।
2019 - CBI डायरेक्टर पद से हटाए जाने के अगले दिन आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफा।
2019 - मेघालय: खदान से 1 करोड़ ली. पानी निकला, मजदूरों को निकालने के लिए नेवी ने रिमोट से चलने वाले 5 वाहन लगाए।

❉ 11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👇

1320 - जापान के सम्राट कोमयो का जन्म हुआ।
1842 - मशहूर अमरीकी विचारक व दार्शनिक विलियम जेम्ज़ का न्यूयॉर्क में जन्म हुआ।
1860 - श्रीधर पाठक - भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक।
1927 - लुइस प्रोटो बारबोसा - गोवा राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1944 - शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1946 - भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ।
1954 - बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ।
1958 - बाबूलाल मरांडी - झारखंड प्रान्त के पहले मुख्यमंत्री।
1969 - अनु अग्रवाल हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री।
1973 - भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ।
1977 - तारा शर्मा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
1993 - मशाल दुर्रानी - अभिनेता , जो बॉलीवुड में अभिनय प्रदर्शन करते हैं।

❉ 11 जनवरी को हुए निधन 👇

1889 - फ्रांस के रसायनशास्त्री मिशल यूजीन शेवरल का निधन हुआ। उन्होंने एक प्रकार की मोमबत्ती का अविष्कार किया जिसे चूने की मोमबत्ती कहा जाता है।
1962 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
1966 - जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।
1990 - राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।
2008 - सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी।
2011 - बालेश्वर यादव- भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक थे।
2018 - दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 - मीरा सान्याल - एक भारतीय इन्वेस्टमेंट बैंकर और राजनीतिज्ञा।
2019 - भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का अधिक आयु से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया।

❉ 11 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👇

🔅 श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस ।
🔅 श्री बाबूलाल मरांडी जन्म दिवस ।
🔅 श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस ।
🔅 श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस।
🔅 31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक ।

Note:- कृपया ध्यान दें जी, यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Friday, 10 January 2020

RPSC ने पुनः शुरू किए स्कूल लेक्चरर के आवेदन


RPSC ने पुनः शुरू किए स्कूल लेक्चरर के आवेदन 👇 करे आवेदन 👇


राजस्थान लोक सेवा आयोग संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (विद्यालय) के पदों पर भर्ती के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से पुनःआवेदन आमंत्रित करता है. जो अभ्यर्थी राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के पद नियुक्त होना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जनवरी 2020 से 27 जनवरी 2020 तक सक्रिय रहेगी. इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जायेगा. यह भर्ती संस्कृत शिक्षा में 6 विषयों के लिए होगी.


विदित हो कि आयोग ने 29 मार्च 2018 को संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (विद्यालय) के विभिन्न 6 विषयों के लिए 134 पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी किया था. इसके बाद राजस्थान सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग को 5%, आर्थिक रूप से कमजोर को 10% तथा विशेष योग्यजन को 4% आरक्षण प्रदान करने का निर्देशों और विभाग द्वारा पदों की संख्या में वृद्धि किये जाने के फलस्वरूप प्राध्यापक (विद्यालय) के 264 पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन पुनः आमंत्रित किए गए हैं. जो अभ्यर्थी अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए थे वे इस बार बिना कोई मौका गवाएं तुरंत अप्लाई करें.

जिन अभ्यथियों ने इसके पहले आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. यदि नई शर्तों के मुताबिक़ उन्हें अपने आवेदन में सुधार करना है तो वे निम्नलिखित तिथियों के अनुसार अपने आवेदन में सुधार कर सकते है.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 13 जनवरी 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 जनवरी 2020
आवेदन में सुधार करने की तिथि – 27 फरवरी 2020 से 16 फरवरी 2020 तक
रिक्तियों की कुल संख्या –  264 पद

पदों का विवरण

प्राध्यापक हिंदी -46 पद
प्राध्यापक अंग्रेजी -48 पद
प्राध्यापक व्याकरण – 52 पद
प्राध्यापक सामन्य व्याकरण – 58 पद
प्राध्यापक साहित्य – 56 पद
प्राध्यापक इतिहास – 04 पद
पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता:- उम्मीदवार 48% अंकों के साथ संबंधित विषय में परास्नातक की डिग्री प्राप्त किये हो. इसके साथ ही शिक्षा शास्त्री या बीएड भी होना चाहिए.

आयु सीमा:  (01.01.2020 को) 21 से 40 साल, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार रियायत मिलेगी.

नोट: विस्तृत जानकारी हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें.

परीक्षा शुल्क :

सामान्य और अन्य राज्य के लिए 350/-रु
ओबीसी / बीसी के लिए, 250/-रु
एससी / एसटी के लिए 150/- रु
नोट:- परीक्षा शुल्क का भुगतान राजस्थान ई मित्र पोर्टल पर या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करें.

चयन प्रक्रिया:  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा

आवेदन कैसे करें? उक्त पदों पर अभ्यर्थी आयोग की ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply Online link को Click कर 13 जनवरी 2020 से 27 जनवरी 2020 को 12 बजे रात तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.